Sanjay Leela Bhansali biography in hindi । संजय लीला भंसाली जीवनी।

 

संजय लीला भंसाली जीवनी।
Sanjay leela bhansali


  1. संजय लीला भंसाली का परिचय
  2. संजय लीला भंसाली की पत्नी वाइफ गर्लफ्रेंड
  3. संजय लीला भंसाली का फिल्मी करियर
  4. संजय लीला भंसाली की फिल्में
  5. संजय लीला भंसाली का टीवी करियर

पूरा नाम                   संजय लीला भंसाली 

जन्म                         24 फरवरी 1964

 जन्म स्थान                मुंबई , महाराष्ट्र 

पिता                          नवीन भंसाली

 माता                         लीला भंसाली

 व्यवसाय                    डायरेक्टर प्रोड्यूसर राइटर

 पुरस्कार                     पदम श्री सर्वश्रेष्ठ निर्देशक 

नागरिकता                   भारतीय

 

Sanjay Leela Bhansali biography।


संजय लीला भंसाली ( जन्म24 फरवरी 1964) हिंदी फिल्म उद्योग बॉलीवुड के एक निर्देशक है । संजय लीला भंसाली की उम्र 58 साल है। भंसाली का धर्म हिंदू है । "भारतीय फिल्म और टेलिविज़न संस्थान" के छात्र रह चुके हैं । "1942 :ए लव स्टोरी" फिल्म से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की।


 अपनी मां को श्रद्धांजलि देने के लिए अपने नाम में "लीला" लिखना शुरू किया। इनकी मां का नाम "लीला भंसाली" था 


संजय लीला भंसाली की पत्नी /वाइफ/ गर्लफ्रेंड।


संजय लीला भंसाली ने आज तक शादी नहीं कि।  वह अविवाहित है। उनके गर्लफ्रेंड थी, फिल्म "हम दिल दे चुके सनम " की शूटिंग के समय इन्होंने कोरियोग्राफर "वैभवी मर्चेंट" को दिल दे दिया था । दोनों करीब आ गए थे, शादी भी करना चाहते थे।  लेकिन किसी कारण वंश शादी नहीं की और आज तक वे कवारे है। 


संजय लीला भंसाली का फिल्मी करियर।

संजय लीला भंसाली ने अपना केरियर "विधु विनोद चोपड़ा" के साथ बतौर सहायक "निर्देशक " शुरू किया। विद्यु के साथ भंसाली ने "परिंदा और 1942 ए लव स्टोरी" जैसी फ़िल्में की।  साल 1996 में उन्होंने "खामोशी द म्यूजिकल" के साथ निर्देशक की शुरुआत की जोकि बहरीन मुक माता-पिता के संवाद करने के लिए एक बेटी के संघर्ष की व्यावसायिक रूप से असफल, लेकिन समीक्षकों द्वारा प्रशंसा कथन थी। फिल्म ने फिल्म फेयर में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड अर्जित किया।


सन 1999 में सलमान खान , ऐश्वर्या राय और अजय देवगन को लेकर फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" बनाई और इस फिल्म से "संजय लीला भंसाली" को बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई की।


भंसाली निर्देशित शाहरुख खान , ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म "देवदास"( 2002 ) बनाई और यह फिल्म उस समय की सबसे महंगी और सुपर हिट फिल्म थी। इस फिल्म ने "पांच राष्ट्रीय पुरस्कार " और "10 फिल्म फेयर पुरस्कार " भी जीते थे ।  "टाइम पत्रिका" ने देवदास को नई सदी के अब तक के सालों में बनी सर्वश्रेष्ठ 10 फिल्मों में से आठवीं जगह दी थी। साल 2005 में अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी को लेकर फिल्म "ब्लैक" बनाई जिसके लिए उन्हें एक बार फिर से हिंदी सिनेमा का "राष्ट्रीय पुरस्कार" मिला।


साल 2007 में उन्होंने "रणबीर कपूर" को लेकर "सांवरिया" फिल्म बनाई। जो कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो फ्लॉफ रही । लेकिन रणबीर कपूर का कैरियर बना दिया। साल 2010 में रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय को लेकर गुजारिश फिल्म बनाई। संजय लीला भंसाली में "म्यूजिक डायरेक्शन" की शुरुआत फिल्म "गुजारिश" से की थी। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली लेकिन फिल्म को बहुत सराहना मिली।

अक्षय कुमार बायोग्राफी

सन 2013 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर "रोमियो और जूलियट" पर आधारित फिल्म "गोलियों की रासलीला - रामलीला" का निर्देशन किया । इस फिल्म को लेकर कुछ धार्मिक दलों ने फिल्म का विरोध किया था। जिसके बाद तो उनकी हर फिल्म धार्मिक मुद्दे पर हुई थी । वहीं रणवीर सिंह के साथ उनकी यह पहली फिल्म थी । यह बॉक्स यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और साथ में रणवीर सिंह सुपरस्टार बन गए।

आमिर खान बायोग्राफी

सन 2015 में फिर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर फिल्म बाजीराव मस्तानी बनाई इस फिल्म को पेशवा बाजीराव की जीवन के ऊपर आधार आधारित एक प्रेम कहानी थी इस फिल्म को लेकर कुछ धार्मिक विवाद रहें। लेकिन फिल्म सुपरहिट रही। 


सन 2018 में फिर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को लेकर फिल्म "पद्मावत" बनाई। इस फिल्म मैं रानी पद्मावती के त्याग और बलिदान को दर्शाया गया है। फिल्म में लीड रोल में दीपिका पादुकोण , शाहिद कपूर और रणवीर सिंह ने निभाया।  इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मिनी का किरदार,  शाहिद कपूर ने रावल रतन सिंह और रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाया है। इस फिल्म के चलते बहुत विवाद हुए थे । लेकिन बाद में यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई । 

नवाज़ुद्दीन सिद्धकी बायोग्राफी

सन 2020 में संजय लीला भंसाली की फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" को डायरेक्ट किया।  इस फिल्म में लीड रोल में आलिया भट्ट ने काम किया। फिल्म की कहानी मुंबई की एक माफिया  क्वीन के जीवन के ऊपर आधारित हैसंजय लीला भंसाली की नेटवर्टथ कमाई 7 अरब रुपए है


संजय लीला भंसाली की फिल्में। Sanjay leela bhansali ki movies list।

बतौर निर्देशक फिल्में।

1996 खामोशी ।

1999 हम दिल दे चुके सनम।

 2002 देवदास।

 2005 ब्लैक ।

2007 सांवरिया।

 2013 गोलियों की रासलीला - रामलीलाम।

 2015 बाजीराव मस्तानी।

2018 पद्मावत।

2021 गंगूबाई काठियावाड़ी।

प्रियंका चोपड़ा बायोग्राफी

बतौर निर्माता।

2007 सांवरिया।

 2005 ब्लैक।

 1999 हम दिल दे चुके सनम ।

2010 गुजारिश।


संजय लीला भंसाली का टेलीविजन करियर।


भंसाली ने सन 2013 में टीवी पर "सरस्वतीचंद्र" नाम के शो के जरिए डेब्यू किया था । जो कुछ एपिसोड के बाद मैं उन्होंने बंद कर दिया। 

हेलो दोस्तों मेरे द्वारा दी गई संजय लीला भंसाली के बारे में जानकारी अगर आपको ठीक लगी हो तो प्लीज मेरे इस ब्लॉग को शेयर करो और अधिक से अधिक लोगों के पास पहुंचाओ जिससे कि मैं आपके लिए फ्यूचर में अच्छे-अच्छे ब्लॉग ला सकूं अच्छे अच्छे लोगों के बारे में इंफॉर्मेशन ला सकूं।
                                 Thanks












टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राकेश रोशन की जीवनी। Biography of Rakesh Roshan!

सलमान खान की जीवनी, salman khan,

Nawazuddin siddiqui movies list in Hindi ।