Ajay devgan biography in Hindi। अजय देवगन जीवनी।
अजय देवगन की जीवनी ।
![]() |
| Ajay devgan |
नाम अजय देवगन
जन्म 2 अप्रैल 1969
जन्म स्थल दिल्ली के पंजाबी परिवार में
राष्ट्रीयता भारतीय
धर्म हिंदू
राशि मेष
पिता वीरू देवगन स्टंटमैन निर्देशक
माता वीणा देवगन
भाई अनिल देवगन
बहन नीलम देवगन और कविता देवगन
विवाह 24 फरवरी 1999
पत्नी काजोल
पुत्र युग
पुत्री नाइसा
निवास स्थान मुंबई महाराष्ट्र, भारत
स्कूल सिल्वर बीच हाई स्कूल, जूहू ,मुंबई।
कॉलेज मीठीबाई कॉलेज।
शिक्षा स्नातक बीकॉम
पेशा अभिनेता निर्देशक और निर्माता
डेब्यू फिल्म फूल और कांटे 1991,
कुल संपत्ति 250 करोड़ - 2021 के अनुसार।
गर्लफ्रेंड / अफेयर्स - रवीना टंडन करिश्मा कपूर
पसंदीदा खेल - क्रिकेट
पसंदीदा स्थान - लंदन, सैन फ्रांसिस्को , गोवा
अजय देवगन के दोस्त - रोहित शेट्टी, संजय दत्त, सलमान ,
अजय देवगन बायोग्राफी।
हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय और प्रसिद्ध अभिनेताओं में अजय देवगन का नाम शामिल है। अजय देवगन की उम्र 52 साल है। हिंदी सिनेमा के कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ सुपरहिट फिल्में करके पूरी दुनिया के लोगों के दिलों पर राज किया है। आज हम इन्हीं लोकप्रिय अभिनेता के बारे में जानेंगे।
अजय देवगन एक भारतीय फिल्म अभिनेता, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर है । और अब तक वह 120 से भी ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने बहुत से अवार्ड जीते हैं । जिनमें दो "राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड" और चार "फिल्मफेयर अवार्ड" भी शामिल है।
2016 में उन्हें भारत सरकार ने भारत की चौथे सर्वोच्च "अवार्ड पद्मश्री" से सम्मानित किया है। अजय देवगन 1991 की फिल्म "फूल और कांटे" से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। और इसके लिए उन्हें "बेस्ट डेब्यू" का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था। इसके बाद में लगातार जिगर 1992, दिलवाले 1994, सुहाग 1994 , नाजायज 1995, दिलजले 1996 ,और इश्क 1997 जैसी सफल और सुपरहिट फिल्में करते गए।
1998 में उन्होंने महेष भट्ट की नाटकिय फिल्म "जख्म" की, जिसमें उनके अभिनय की काफी सराहना की गई थी। और इसके लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का "राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार" भी मिला । 1999 में ऐश्वर्या राय और सलमान खान के साथ आई उनकी एक सुपरहिट फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" के लिए वे काफी चर्चा में रहे।
सन 2000 से पहले उन्होंने राम गोपाल वर्मा की मुंबई अंडरवर्ल्ड कंपनी पर आधारित फिल्म में एक आलोचनात्मक अभिनय किया था। इस फिल्म में उन्होंने एक गैंगस्टर की भूमिका अदा की थी । इसके लिए उन्होंने "बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर बेस्ट क्रिटिक अवार्ड" भी मिला । इसी साल उन्होंने एक और प्रशंसातमक अभिनय का प्रदर्शन "दीवानगी" फिल्म में किया । जिसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट विलन का अवार्ड मिला था।
राजकुमार संतोषी की भगत सिंह पर आधारित फिल्म लीजेंड ऑफ भगत सिंह में उनके अभिनय के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का दूसरा "राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड" मिला था। उन्होंने अब तक अपने फिल्मी करियर में कई सफल फिल्में दी है ।
जिनमें मुख्य रुप से रेनकोट 2004, गंगाजल 2004, युवा 2004, अपहरण 2005, ओमकारा 2006, करीना कपूर के साथ गोलमाल फन: अनलिमिटेड 2006, गोलमाल रिटर्न्स 2008 , ऑल दी बेस्ट फन बिगिंस 2009, वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2010, गोलमाल -3 (2010), राजनीति 2010, सिंघम 2011, बोल बच्चन 2012, सोनाक्षी सिन्हा के साथ सन ऑफ सरदार 2012 , सिंघम रिटर्न्स 2014, दृश्यम 2015 शामिल है।
इसके अलावा अजय देवगन की एक प्रोडक्शन कंपनी "अजय देवगन फिल्म प्रोडक्शन"भी है । जिसकी स्थापना उन्होंने साल 2000 में की थी। साल 2008 में उन्होंने अपनी फिल्म "यू मी और हम" से अपने डायरेक्टर करियर में पदार्पण किया था।
अजय देवगन की पत्नी/ वाइफ / विवाह ।
अजय देवगन और एक समय में बॉलीवुड की नंबर- वन हीरोइन रही करिश्मा कपूर का नाम भी एक साथ जुड़ा रहा था । एक मैगजीन में छपी खबरों के अनुसार जब करिश्मा कपूर अजय की जिंदगी में आई, तो उस वक्त अजय रवीना टंडन को डेट कर रहे थे।
लेकिन करिश्मा कपूर के प्यार में पागल अजय देवगन ने रवीना को छोड़ दिया, लेकिन अफसोस करिश्मा और अजय का रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं चल सका । और कुछ समय बाद उनकी जिंदगी में काजोल आ गई। इसके बाद अजय देवगन ने मशहूर अभिनेत्री काजोल से 1999 में शादी कर ली । अजय और काजोल के दो बच्चे हैं लड़की का नाम नायशा और लड़के का नाम युग।
अजय देवगन की आने वाली फिल्में।
फिल्म "गोबर" डायरेक्टर सबल सिंह शेखावत रिलीज 2022, "सूर्यवंशी" डायरेक्टर रोहित शेट्टी रिलीज 2021, "साढ़ेसाती" डायरेक्टर अनीस बज्मी रिलीज 28 जून 2021,
"थैंक्स गॉड" डायरेक्टर इंद्र कुमार रिलीज 9 जुलाई 2021, फिल्म "भुज " डायरेक्टर अभिषेक दूधिया रिलीज 11 जुलाई 2021, फिल्म "कैथी रिमेक" डायरेक्टर लोकेश कनागराज रिलीज 12 जुलाई 2021, फिल्म "गंगूबाई काठियावाड़ी" डायरेक्टर संजय लीला भंसाली रिलीज 30 जुलाई 2021,
फिल्म "सैयद अब्दुल रहीम बायोपिक" डायरेक्टर अमित शर्मा रिलीज 5 अगस्त 2021" फिल्म "चाणक्य" डायरेक्टर नीरज पांडे रिलीज 2 अक्टूबर 2021, फिल्म "रईस रोर रेवोल्ट"आर आर आर "डायरेक्टर एसएस राजामौली रिलीज 13 अक्टूबर 2021,
इस तरह दोस्तों अजय देवगन की आने वाली फिल्मों की लंबी कतार है
अजय देवगन के पुरस्कार।
* 1999 में फिल्म "जख्म" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता "राष्ट्रीय पुरस्कार" दिया गया।
* 2003 में "द लीजेंड ऑफ भगत सिंह" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के "राष्ट्रीय पुरस्कार" से नवाजा गया।
* 2001 में "लज्जा" में सहायक भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला।
* 2002 में "कंपनी" और "द लेजेंड ऑफ भगत सिंह" के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार मिला
* "गोलमाल 3" में सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार दिया गया।
इस प्रकार अजय देवगन ने बहुत सारे पुरस्कार अपने नाम किए हैं और करते जा रहे हैं
अजय देवगन के बारे में 11 अद्भुत जानकारियां ।
1. अजय देवगन का घरेलू नाम राजू और अजय देवगन का शुरुआती नाम विशाल वीरू देवगन था। बाद में अजय ने फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए इसको चेंज कर लिया क्योंकि उस समय बहुत सारे हीरो का नाम विशाल था।
2. अजय देवगन ने बाल कलाकार के रूप में फ़िल्म "प्यारी बहना" 1985 में अभिनय किया था।
3. अजय देवगन ने फिल्म" यू मी और हम "( 2008) और फिल्म" शिवाय" (2016) को डायरेक्ट किया।
4. अजय देवगन की ख्वाइश" दिलीप कुमार " के साथ फिल्म करने की थी। उन्होंने दिलीप कुमार के साथ "असर द इंपैक्ट" नामक फिल्म की योजना भी बनाई थी। लेकिन किसी कारणवश यह फिल्म शुरू नहीं हो सकी जिसका अजय देवगन को आज भी अफसोस है।
5. फिल्म "जख्म" 1996 "द लेजेंड आफ ऑफ भगत सिंह" 2002 फिल्म के लिए अजय देवगन को बेस्ट ऐक्टर का "नैशनल अवार्ड" मिल चुका है।
6. अजय देवगन जब फिल्मों में आए तो उनकी शक्ल सूरत की खिल्ली उड़ाई गई थी। लेकिन अमिताभ बच्चन ने अजय को "डार्क होर्स" कहा और बिग बी की कसौटी पर खरे उतरे।
7. अजय देवगन को लंबे इंटरव्यू देना पसंद नहीं है।
8. अजय का पूरा परिवार देवी दुर्गा का उपासक है। और वह हर वर्ष चादर चढ़ाने अजमेर की दरगाह शरीफ भी जाते हैं।
9. 1995 में अजय देवगन और उनकी पत्नी काजोल फिल्म "गुंडाराज" के बाद इस आपसी रिश्ते में दिखाई दिए उस समय मीडिया उन्हें "एन अनलाइक्ली पेयर" कहता था क्योंकि उन दोनों के रंग में काफी फर्क था ।
10. अजय देवगन बॉलीवुड की पहली शख्सियत है । जिनके पास खुद का एक प्राइवेट जेट है।
11. अजय देवगन अब तक ( 2021) 120 से अधिक फिल्में कर चुके है।
अगर दोस्तों आपको अजय देवगन की मेरे द्वारा दी गई जानकारी अच्छी लगी हो तो प्लीज सब्सक्राइब करें और शेयर करें उससे कि मेरा मोटिवेशन बना रहेगा थैंक्स।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें