Amir Khan biography in Hindi। आमिर खान जीवनी।
![]() |
| Amir Khan |
नमस्कार मैं आज आपको एक ऐसे व्यक्ति की बात बताने जा रहा हूं। जिसके बारे में जानकर आपको बहुत ही खुशी मिलेगी , बॉलीवुड के तीन खानों में इनकी गिनती होती है। इनका नाम आमिर खान है ,और आज मैं आपको आमिर खान का जीवन परिचय बताऊंगा।
आमिर खान को मिस्टर पर्फेक्ट निस्ट भी कहा जाता है।
आमिर खान बायोग्राफी इन हिंदी।
आमिर खान ।
आमिर खान का जन्म 14 मार्च 1965 को मुंबई में हुआ था उनके पिता का नाम सलिम खान है उनकी मां का नाम जीनत हुसैन था ,आमिर का एक भाई है, जिनका नाम फैजल खान है ,आमिर खान की बहनों का नाम फरहत खान और निखत खान है । उनके परिवार के कई सदस्य निर्देशन से जुड़े हुए हैं । उनके अंकल नासिर हुसैन निर्माता-निर्देशक के भांजे का नाम इमरान खान है जो प्रजेंट में बॉलीवुड में है
पढ़ाई एजुकेशन
आमिर खान की शुरुआती पढ़ाई जेबी पेतित स्कूल से हुई थी, इसके बाद आठवीं कक्षा तक वे सेंट एनी हाई स्कूल में पढ़े थे, नवी, दसवीं की पढ़ाई मुंबई स्काटिश स्कूल से की थी ।उन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई नार्सी मूंजी कॉलेज से पूरी की ।
आमिर खान का विवाह ।
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी। जिनसे उनके दो बच्चे हैं , लड़के का नाम जुनैद और लड़की का नाम इरा है । रीना दत्ता से तलाक होने के बाद , उनकी शादी किरण राव से हुई। 5 दिसंबर 2011 को इस दंपति ने घोषणा की कि उनके घर आजाद राव का जन्म हुआ है ।
आमिर खान का फिल्मी करियर।
आमिर खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत। एक बाल कलाकार के रूप में नासिर हुसैन द्वारा निर्मित - निर्देशित फिल्म" यादों की बारात" 1973 और मदहोश 1974 से की।
11 साल बाद उन्हें एडल्ट अभिनय डेब्यू का मौका मिला जिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया , केतन मेहता की" होली "में उनको मौका मिला ।
आमिर खान का पहला मुख्य किरदार 1988 के दौरान फिल्म "कयामत से कयामत" तक में नजर आया। उसे उनके भतीजे और नासिर हुसैन के बेटे मनसूर खान ने निर्देशित किया था। और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में धमाल कर गई।
और उसके बाद आमिर खान कई फिल्मों में दिखे। दिल 1990 में जो साल की सबसे बड़ी व्यावसायिक हिट फिल्म रही।" दिल है कि मानता नहीं" 1993 ।"जो जीता वही सिकंदर "1992 । "हम हैं राही प्यार के" 1993 । हम हैं राही प्यार के फिल्म जिसके लिए उन्होंने पटकथा खुद लिखी थी फिर रंगीला, फिर "अंदाज अपना अपना" जिसमें सह अभिनेता सलमान खान थे।
1996 में एकमात्र रिलीज फिल्म धर्मेश दर्शन द्वारा निर्देशित ब्लॉकबस्टर" राजा हिंदुस्तानी" जिसमें उनके विपरीत करिश्मा कपूर की इस फिल्म से उन्हें पिछले 8 नामांकनों के बाद " पहला फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता" पुरस्कार मिला जो 1990 दशक की बहुत बड़ी हिट फ़िल्म थी ।और उस साल की तीसरी सर्वाधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई ।
1997 में इश्क फिल्म, 1991 में गुलाम, गुलाम फिल्म में आमिर खान ने पार्श्व गायक का भी काम किया, 1999 के दौरान" सरफरोश "फिल्म आई जो बॉक्स ऑफिस में औसत फिल्म साबित हुई । क्या आपको मालूम है सरफरोश फिल्म से ही नवाज़ुद्दीन सिद्धकी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
सन 2000 में फिल्म मेला रिलीज हुई । जिसमें उन्होंने अपने वास्तविक भाई" फैसल खान" के साथ काम किया और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में हिट साबित हुई ।
2001 में लगान रिलीज हुई। जिसमें आमिर खान मुख्य अभिनेता थे, इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए चौतरवा एकेडमी पुरस्कार में भारत के आधिकारिक सूची में चुन लिया गया। और अन्य चार विदेशी फिल्मों के साथ उसी वर्ग में नामांकन हुआ । लेकिन" नो मैंस लैंड" से हार गया।
इस फिल्म को" राष्ट्रीय फिल्म" पुरस्कार मिला । और आमिर खान को दूसरा" फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता "पुरस्कार भी मिला लगान के लिए । और ऑस्कर में लगान को निराशा प्राप्त हुई। उसी साल दिल चाहता है रिलीज हुई उसके बाद से आमिर खान ने 4 साल के लिए संयास ले लिया। अपने निजी कारणों से बॉलीवुड से।
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की पुरस्कार विजेता । फिल्म रंग दे बसंती 2006 में रिलीज हुई उस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए फिल्म फेयर आलोचना और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार जीता यह फिल्म साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली रही इसे ऑस्कर में भारत के अधिकारी सूची में चुना गया । जबकि ऑस्कर के लिए नामित नहीं हुई, इस फिल्म को इंग्लैंड में" बाफ्टा पुरस्कार" के दौरान "सर्वश्रेष्ठ विदेशी फिल्म" का नामांकन मिला।
इसके बाद फना मूवी ,उसके बाद 2007 की "तारे जमीन पर" जिस फिल्म को आमिर खान में निर्माण किया । और उस फिल्म में काम भी किया , वह उनके द्वारा निर्देशित पहली फिल्म थी। यह" आमिर खान प्रोडक्शन" की दूसरी फिल्म थी।
2007 में आमिर खान ने अपने भतीजे इमरान खान को फिल्म "जाने तू या जाने ना " में लांच किया था । जो एक सफल फिल्म थीं
आमिर खान की फिल्में ।
आमिर खान की फिल्में इस प्रकार से है
1973 यादों की बारात, 1974 मदहोश ,1984 होली, 1988 कयामत से कयामत तक ,1989 लव लव लव , 1990 अववल नंबर , तुम मेरे हो, दिल, दीवाना मुझ सा नहीं, जवानी जिंदाबाद, 1991 अफसाना प्यार का, दिल है कि मानता नहीं , इसी का नाम जिंदगी, दौलत की जंग, 1992 जो जीता वही सिकंदर, 1993 परंपरा, हम हैं राही प्यार के, 1994 अंदाज अपना अपना के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार, 1995 बाजी, आतंक ही आतंक, रंगीला, अकेले हम अकेले तुम, 1996 राजा हिंदुस्तानी इस फिल्म के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार आमिर खान को मिला था।
1997 इश्क,
1998 गुलाम के लिए फिल्म फेयर बेस्ट मेल पार्श्व गायक पुरस्कार मिला।
1999 सरफरोश नामित फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार,
मन , अर्थ,
सन 2000 मेला।
2001 लगान के लिए फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए अकैडमी पुरस्कार बाफ्टा द्वारा दिल चाहता है नामित फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार
2005 मंगल पांडे, 2006 रंग दे बसंती, फना,
2007 तारे जमीन पर,
2008 गजनी ,2009 3 ईडियट्स ,2011 धोबी घाट ,
2012 तलाश द आंसर लाइज विदीन, 2013 धूम 3 , 2014 पीके , 2015 दिल धड़कने दो, 2016 दंगल , 2018 ठग्स ऑफ हिंदुस्तान।
और अब आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा आने वाली है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
आमिर खान के पुरस्कार।
आमिर खान की फिल्म फेयर पुरस्कार।
संग 1989 में पुणे फिल्म कयामत से कयामत तक के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सन 1997 मैं उन्हें फिल्म राजा हिंदुस्तानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
सन 2002 में उनकी फिल्म लगान को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की श्रेणी के लिए नामांकित किया गया।
सन 2008 में उन्हें फिल्म तारे जमीन पर के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सन 2017 में उन्हें फिल्म दंगल के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अकादमी पुरस्कार
सन 2002 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए नामांकित किया गया।
राजकीय पुरस्कार।
सन 2003 में उन्हें भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
अन्य पुरस्कार।
सन 2017 में उन्हें चीन सरकार द्वारा नेशनल रिवर ऑफ इंडिया उपाधि से सम्मानित किया गया है
आमिर खान के विवाद।
1. आमिर खान के भाई फैजल खान ने उन पर कई आरोप लगाते हुए कहा, कि आमिर ने मुझे घर में जबरदस्ती कैद करके मानसिक रूप से कई यातनाएं दी और कहा कि वह मानसिक रूप से बीमार है । जिससे आमिर को फिल्म उद्योग में कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
2. आमिर खान ने अपने ब्लॉग में लिखा था। कि मेरे कुत्ते का नाम "शाहरुख" है। और वह हमेशा मेरा ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए मेरे तलवे चाटता है । उनके इस ब्लॉग से शाहरुख काफी नाराज हुए जिसके बाद शाहरुख के घर जाकर आमिर ने माफी मांगी यह भी एक विवाद का मामला था।
3. दिसंबर 2015 में उन्होंने एक सार्वजनिक रूप से बयान देते हुए कहा कि वह सोचते हैं । कि भारतीय असहिष्णु हो रहे हैं जिससे उन्हें कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
4. आमिर खान पर एक प्रसिद्ध लेखिका" जेसिका हेंस "ने एक साक्षात्कार में आमिर खान पर आरोप लगाए कि वह उनके बच्चे के पिता है । जिसे स्टारडम पत्रिका द्वारा छापा गया, कि आमिर खान जेसिका से बहुत प्यार करते थे ,और दोनों साथ रहते थे। जिसके चलते जेसिका गर्भवती हो गई आमिर खान ने उन्हें गर्भपात करवाने के लिए कहा लेकिन जैसीका ने गर्भपात करवाने से मना कर दिया , और बच्चे को जन्म दिया जबकि आमिर उस बच्चे को स्वीकार नहीं करते हैं।
दोस्तों मेरे द्वारा दी गई आमिर खान की जीवन के बारे में सूचना अगर आपको पसंद आ आइ हैं। तो मेरे ब्लॉग को सब्सक्राइब करें और शेयर भी करें। दोस्तों बहुत मेहनत लगी है । इसको बनाने में इस पर रिसर्च करने में तो प्लीज शेयर जरूर करें और अपना कमेंट करें जिससे कि मेरा मोटिवेशन बना रहेगा।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें