Emraan Hashmi biography in hindi। इमरान हाशमी की जीवनी।


इमरान हाशमी जीवनी। Emraan Hashmi biography in hindi।

इमरान हाशमी
Emraan Hashmi

  1. इमरान हाशमी का संक्षिप्त परिचय।
  2. इमरान हाशमी का प्रारंभिक जीवन।
  3. इमरान हाशमी की पत्नी/ वाइफ।
  4. इमरान हाशमी का फिल्मी करियर।
  5. इमरान हाशमी की फिल्में।
  6. इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म।
  7. इमरान हाशमी की शिक्षा/ एजुकेशन।
  8. इमरान हाशमी की किताब।
  9. इमरान हाशमी की रोचक जानकारियां।
  10. इमरान हाशमी के पुरस्कार।


  1. इमरान हाशमी का संक्षिप्त परिचय।

जन्म तिथि             24 मार्च 1979

 आयु                    46 वर्ष( 2021 में )

जन्म स्थान             पुलगांव महाराष्ट्र भारत 

राशि चक्र               मेष

 राष्ट्रीयता               भारतीय 

गृह नगर                मुंबई महाराष्ट्र भारत

 स्कूल                   जमनाबाई नर्सी स्कूल मुंबई

 कॉलेज                विश्वविद्यालय सिडेनहैम कॉलेज ऑफ                                   कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई

 शैक्षणिक योग्यता   बी कॉम

 डेब्यू फिल्म          फुटपाथ 2003

 धर्म                     इस्लाम

 जाति                  सहिया

 पता                   बांद्रा मुंबई में

  शौक                वीडियो गेम खेलना बढ़िया इकट्ठा करना                                 फोटोग्राफी करना आदि।


  1. 2 .इमरान हाशमी का प्रारंभिक जीवन।

इमरान अनवर हाशमी के रूप में एक मुस्लिम पिता और ईसाई परिवर्तित मुस्लिम माता (महेश भट्ट की बहन)  के यहां पैदा हुए बाद में इन्होंने अपना नाम बदलकर "फरहान हाशमी" कर लिया और इसके बाद फिर से अपने पुराने नाम पर एक अतिरिक्त अंग्रेजी में A लगाकर आ गए । 

इन्होंने स्नातक की डिग्री मुंबई भारत के "सिडेनहैम कॉलेज" से प्राप्त की। अभिनेत्री से बदलकर निर्देशक बनी "पूजा भट्ट" निर्देशक मोहित सूरी और अभिनेत्री स्माइली सूरी (कलयुग) इनके भाई बहिन  है । निर्देशक लेखक निर्माता महेश भट्ट और निर्माता मुकेश भट्ट इनके "मामा" है


3.इमरान हाशमी की पत्नी /वाइफ।

इमरान हाशमी ने सन 2006 में मुस्लिम रीति रिवाजों से अपनी गर्लफ्रेंड "प्रवीण साहनी" से शादी कर ली । आपको बता दें कि प्रवीण साहनी उनके बचपन की दोस्त है।  दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम "अयान हाशमी" है।


4. इमरान हाशमी का फिल्मी करियर।

2003 में इमरान हाशमी ने विक्रम भट्ट की फिल्म "फुटपाथ" से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे सेट पर काफी नर्वस रहा करते थे हालांकि इस फिल्म को क्रिटिक्स ने काफी सराहा था।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दर्जे की कमाई की थी।  लेकिन इस फिल्म के बाद इमरान हाशमी को कई फिल्मों के ऑफ़र आने लगें।

  फिल्म फुटपाथ के बाद इमरान हाशमी "मर्डर" फिल्म में नजर आए थे। और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3.5 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। और यह फिल्म उस साल भारत की नवी सबसे बड़ी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म के बाद इमरान हाशमी की इमेज एक एक्टर के तौर पर बॉलीवुड में स्थापित हुई, हालांकि उस समय बॉलीवुड में इस तरह की एडल्ट लेवल की फिल्में नहीं बनाई जाती थी। इसलिए फिल्म के रिलीज होने के पहले इमरान हाशमी की अगर हो गई तो उनका कैरियर खत्म हो जाएगा ।

 मर्डर फिल्म के बाद इमरान हाशमी को "सीरियल किसर" का टैग मिल चुका था ।और इस फिल्म के बाद उनकी हर फिल्म में किसिंग सीन हुआ करते थे।  मडर फिल्म के जितने भी भाग बनाए गए सभी सुपर हिट रहे हैं । उन दिनों इमरान हाशमी की फिल्म के गाने इतनी पॉपुलर हुआ करते थे।  कि ऑडियंस गाने को देखने के लिए थिएटर पहुंच जाती थी।  उन दिनों इमरान हाशमी की हर फिल्म के गाने सुपरहिट हो जाते थे।  और फिल्म रिलीज होने के पहले ही अपनी कमाई कर लेती थी। 

 इसके बाद इमरान हाशमी ने "वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई" फिल्म की और इस फिल्म में से 1 पॉइंट 8 मिलियन डॉलर की कमाई की इस फिल्म के लिए उन्हें "फिल्म फेयर अवार्ड में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर" का नॉमिनेशन मिला।

 2011 में इमरान हाशमी की फिल्म "द डर्टी पिक्चर" रिलीज हुई । और इस फिल्म में विद्या बालन भी थी । इस फिल्म ने 16 मिलियन डॉलर की कमाई की थी।  और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई , इस तरह इमरान हाशमी बॉलीवुड में अपने आप को स्थापित कर पाए।

5. इमरान हाशमी की फिल्में।

2004 में फुटपाथ , मर्डर,  तुमसा नहीं देखा।

2005 में जहर,  आशिक बनाया आपने,  चॉकलेट डीप डार्क सिगरेटस,  कलयुग।

2006 में जवानी दीवानी,   अक्सर ,  गैंगस्टर,  द किलर दिल दिया है।

2007 में गुड बॉय बैड बॉय,  ट्रेन सम लाइंस नेवर बीन क्लोज्ड ,  आवारापन।

2008 जन्नत।

2009 राज : द मिस्ट्री कंटिन्यूज,  तुम मिले,  रफ्तार 24*7,  वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई।

2012 जन्नत 2 , शंघाई , राज 3D,  रस।

2013 घनचक्कर ,  एक थी डायन।

2014 राजा नटवरलाल , उंगली।

2015 हमारी अधूरी कहानी।

2016 अजहर, राज रिबूट।

2019 चीट इंडिया।

2017 बादशाहो।

2021 मुंबई सांगा।


6.इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म।

 इशारे 2021 में अमिताभ बच्चन के साथ इनकी नई फिल्म आने वाली है।


7. इमरान हाशमी की शिक्षा /एजुकेशन

इमरान हाशमी मैं अपनी स्कूली शिक्षा "जमनाबाई नर्सी" स्कूल से पूरी की है। । इसके बाद उनकी कॉलेज की पढ़ाई "सिडेनहैम कॉलेज मुंबई विश्वविद्यालय" से हुई है।


8.इमरान हाशमी की किताब।

इमरान हाशमी ने अपनी जिंदगी पर एक किताब भी लिखी हैं। जिसका नाम है "किस ऑफ लाइफ"(kiss of life) और यह किताब उनके बेटे की कैंसर से लड़ाई पर आधारित है। जो जीत ली गई है , इसके लिए इमरान की अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे दिग्गजों ने तारीफ की थी।


9. इमरान हाशमी की रोचक जानकारियां।

इमरान हाशमी को सीरियल किसर और चुंबन देवता के नाम से जाना जाता है।

इमरान हाशमी से जब भी मीडिया वाले कोई सवाल पूछते है, तो यही पूछते है। कि सर आपकी आने वाली फिल्म में हीरोइन कौन है । क्या उसको किस किया है।

इमरान हाशमी क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोग्राफी करना चाहते हैं।

एक रोचक जानकारी है। एक बार इमरान हाशमी के घर एक लड़की पुलिस वालों के साथ अपना पूरा सामान लेकर आ गई थी। और यह दावा किया था, कि मैं इमरान की पत्नी हूं और मुझे यह कई महीनों से छोड़ कर आ गए और मेरे साथ कई दिनों तक शारीरिक संबंध बनाया। बाद में पता चला कि वह लड़की पागल थी माइंड से।


10. इमरान हाशमी के पुरस्कार।

इमरान हाशमी को अब तक तीन फिल्म फेयर पुरस्कार मिल चुके हैं

दोस्तों इमरान हाशमी की मेरे द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन अगर आपको अच्छी लगे । तो मेरे इस ब्लॉग को शेयर एंड सब्सक्राइब करें जिससे कि मेरा मोटिवेशन बना रहे । और आप लोगों के लिए अच्छे-अच्छे ब्लॉक्स लिखता रहूंगा ।           

धन्यवाद








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राकेश रोशन की जीवनी। Biography of Rakesh Roshan!

सलमान खान की जीवनी, salman khan,

Nawazuddin siddiqui movies list in Hindi ।