Ekta Kapoor biography in hindi। एकता कपूर जीवनी ।

 

Ekta kapoor
Ekta kapoor

  1. एकता कपूर बायोग्राफी
  2. एकता कपूर का परिचय एकता कपूर का परिचय
  3. एकता कपूर की शिक्षा एजुकेशन पढ़ाई
  4. एकता कपूर का टीवी सीरियल करियर
  5. एकता कपूर की फिल्में मूवी लिस्ट
  6. एकता कपूर के टॉप टेन सीरियल
  7. एकता कपूर के विवाद
  8. एकता कपूर के हस्बैंड बॉयफ्रेंड और पति
  9. एकता कपूर को पद्मश्री अवार्ड कब दिया गया


एकता कपूर बायोग्राफी। Ekta Kapoor biography।

नाम                         एकता कपूर


व्यवसाय                  टीवी और फिल्म निर्माता
कुल संपत्ति               लगभग 25 बिलियन
जन्म तारीख              7 जून 1975
उम्र                           46 साल (2021 के अनुसार)
जन्म स्थान                 मुंबई महाराष्ट्र
नागरिकता                  भारतीय
स्कूल                          मुंबई स्पोर्ट्स स्कूल
कॉलेज                       मीठीबाई कॉलेज
पिता का नाम               जितेंद्र कपूर
माता का नाम              शोभा कपूर
भाई                           तुषार कपूर
भतीजा                       लक्ष्य कपूर
मैरिटल स्टेटस              अविवाहित
बॉयफ्रेंड                      नहीं है
लंबाई                         5 फुट 4 इंच
वजन                          58 किलो
बॉडी साइज                 34- 28-35
बालों का कलर             काला
डेब्यू सीरियल का साल - 1995
टीवी सीरियल का नाम   - मानो या ना मानो।
डेब्यू पिक्चर की वर्ष  -    2001
डेब्यू पिक्चर का नाम     "क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता"
पसंदीदा खाना              चॉकलेट
पसंदीदा अभिनेता         रितिक रोशन, सलमान खान, आमिर
                                  खान।
पसंदीदा अभिनेत्री         प्रियंका चोपड़ा , करीना कपूर , साक्षी                                    तंवर।


एकता कपूर का परिचय।


एकता कपूर का असली नाम "एकता जितेंद्र कपूर" हैं।  भारतीय दूरदर्शन एवं चलचित्र निर्मात्री है।  यह "बालाजी टेलिफिल्म्स" की क्रिएटिव हेड एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक है।  इनके पिता भी प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता "जितेंद्र" है और "माता शोभा कपूर" है। इनका "छोटा भाई तुषार कपूर" है, जो हिंदी फिल्मों में काम करता है, एक प्रसिद्ध सेलिब्रिटी है।


एकता कपूर की शिक्षा/ एजुकेशन /पढ़ाई।

एकता कपूर ने अपनी स्कूली पढ़ाई "मुंबई स्कॉटिश स्कूल माहिम" से की है इसके बाद कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने "मीठीबाई कॉलेज" से की थी। इसी कॉलेज से अजय देवगन ने भी पढ़ाई की है।


एकता कपूर का टीवी सीरियल करियर।

एकता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत  कैलाश सुरेंद्रनाथ के विज्ञापन फिल्म के साथ की परंतु असफल रही। इसके बाद उन्होंने अपने पिता की राय ली, और उनके सहयोग से टीवी सीरियल प्रोडक्शन बिजनेस की शुरुआत की इस बिजनेस प्रोडक्शन हाउस का नाम इन्होंने "बालाजी टेलिफिल्म्स" रखा ।

उनके प्रथम प्रयास में बने एपिसोड्स को रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था।  परंतु इसके बाद उन्होंने एक बहुत ही प्रसिद्ध सीरियल "हम पांच" बनाया,,।

इसके बाद भी सफलता की सीढ़ी पर आगे बढ़ते चली गई और टीवी इंडस्ट्री को कई प्रसिद्ध सीरियल दिए।  साल 2000 में आए सीरियल बहुत लोकप्रिय है।  और इस समय एकता ने अपने सीरियलों में सास बहू की रिलेशन को बखूबी दिखाया। जो लोगों द्वारा बहुत पसंद किया  गया। उस समय एकता ने कई सीरियलों की लाइन लगा दी। अभी भी चल रहे हैं।

सीरियल नागिन का भी इनके प्रोडक्शन द्वारा तीसरा भाग बनाया गया है। इस सीरियल की पूर्व सीरिज को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है । इसके बाद साल 2019 में इनके प्रोडक्शन हाउस द्वारा नागराज सीरियल की घोषणा की जा चुकी है।

इन सबसे अलग अब एकता अपने सीरियलों के माध्यम से इतिहास को भी दिखाने की कोशिश कर रही है। परंतु जोधा अकबर में उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। इन सब के साथ एकता ने एक "बॉक्स क्रिकेट लीग"( 2018)  सीजन की भी शुरुआत की है । जिसमें सारे टीवी कलाकारों के मध्य क्रिकेट का आयोजन किया जाता है । इस क्रिकेट लीग में एकता के सीरियल के हर कलाकार को भाग लेना जरूरी है।


एकता कपूर की फिल्में।

सन 2000 के बाद एकता कपूर ने अपना रुख बॉलीवुड की तरफ किया । और कई सफल फिल्मों का निर्देशन किया।  सन 2001 में इनकी पहली फिल्म "क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता" और फिर "कृष्णा कॉटेज" कुछ तो है" जैसी पिक्चर्स के साथ बॉलीवुड में इनका सफर बढ़ता चला गया।

सन 2005 में उन्होंने अपने "भाई" की कैरियर को भी नई दिशा दी। और अपने पिक्चर "क्या कूल है हम" में उन्हें लीड रोल में लिया।  इसके बाद उन्होंने संजय गुप्ता के साथ मल्टीस्टार फिल्म "शूट आउट एट लोखंडवाला" सूट की और भरपूर सफलता हासिल की। और फिर इस तरह  अपनी राह पर आगे बढ़ती चली गई । और बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिया है।


एकता कपूर मूवी लिस्ट।


  • क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता 2001 


  • कृष्णा कॉटेज 2004 


  • क्या कूल है हम 2005 


  • शूट आउट एट लोखंडवाला 2007


  • वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई 2010 


  • रागिनी एम एम एस 2011


  • द डर्टी पिक्चर 2011


  • क्या सुपर कूल है हम 2012 


  • अजहर 2016 


  • ग्रेट ग्रैंड मस्ती 2016


  • वीरे दी वेडिंग 1 जून 2018 


  • केदारनाथ 23 नवंबर 2018


   Kedarnath me  सुशांत सिंह राजपूत ,
सारा अली खान ने अभिनय किया था।


एकता कपूर के टॉप टेन सीरियल।


  • हम पांच 1995 से 1997
  • कोशिश एक आशा 2000 से 2002 तक
  • क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2000 से 2008 तक
  • कहानी घर घर कि 2000 से 2008 तक
  • कसौटी जिंदगी की 2001 से 2008 तक
  • कुटुंब 2001 से 2002
  • कसम से 2006 से 2009
  • किस देश में है मेरा दिल 2008 से 2010
  • नच बलिए
  • नागिन 2015-2018

एकता कपूर के विवाद।


कोई भी इंसान हो, उसकी अपनी लाइफ में कोई ना कोई भी बात तो जरूर होती ही है,  इसी तरह एकता कपूर भी विवादों से घिरी हुई है,  इनके बारे में हम जानते हैं।

सन 2007 में "स्मृति ईरानी" के साथ चल रहे विवादों के कारण स्मृति ने एकता का सीरियल छोड़ दिया था।  और उनकी जगह सीरियल में किसी और को ले लिया गया था। परंतु इस सीरियल की टी आर पी काफी गिर गई थी।  इसलिए कपूर को स्मृति के साथ पुनः सुलह करके  सीरियल में वापस लाया गया।

एकता कपूर अपने सीरियलों में कलाकारों के साथ एक विशेष अनुबंध को लेकर भी चर्चा में रहती है।  इस अनुबंध के अनुसार सीरियल में दिखाए गए "अंतर्गत दृश्यों" और संवादों में किसी कलाकार को कोई एतराज नहीं होगा।

इनके सीरियल जोधा अकबर का विरोध अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा किया गया था । तथा जोधा अकबर को इन्हें लास्ट में बंद करना ही पड़ा।

पुलकित सम्राट अपने सारे कारणों के कारण क्योंकि" सास भी कभी बहू" थी। सीरियल बीच में छोड़ दिया था।  परंतु उन्होंने एकता के खिलाफ कुछ पेमेंट बाकी रहने का आरोप लगाया था।  कुछ समय बाद इस समस्या का हल ना पाते हुए उन्होंने एकता के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी फाइल किया था।

एकता के सीरियल कहीं तो होगा में काम कर चुके राजीव खंडेलवाल ने पब्लिक में अपना स्टेटमेंट दिया था।  कि उन्हें एकता कपूर की जरूरत नहीं है।  वह बिना एकता के भी काम कर सकते हैं।  इसके बाद एकता ने बयान दिया था।  कि वह अब कभी राजीव के साथ काम नहीं करेगी।  यह विवाद काफी लंबे समय तक चर्चा में रहा था।  हालांकि उनके बीच मतभेदों के कारण का खुलासा आज तक नहीं हो पाया।


एकता कपूर के हस्बैंड/ बॉयफ्रेंड/पति।


यह आपको जानकर हैरानी होगी कि एकता कपूर ने आज तक शादी नहीं की है। एकता कपूर 46 साल की हो चुकी है। एकता कपूर अपनी प्राइवेट लाइफ में निर्माता "करण जौहर" के साथ रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रही है इसके लिए उन्हें ट्विटर पर ट्रेंड किया गया था। की करण और एकता कपूर की शादी कब हो रही है।  लेकिन बाद में एकता कपूर ने खुलासा किया कि ऐसा कुछ भी नहीं है, मैं किसी के साथ संबंध में नहीं हूं।


एकता कपूर को पद्मश्री अवार्ड कब दिया गया।


एकता कपूर को 26 जनवरी 2020 को पद्मश्री अवार्ड भारत सरकार द्वारा दिया गया। उन्हें कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पदम श्री अवार्ड दिया गया है। भारत सरकार द्वारा पद्मश्री अवार्ड की घोषणा किए जाने पर एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक ऑफिशियल बयान  जारी कर कहा "मैंने 17 साल की उम्र में इंडस्ट्री में डेब्यू किया था तब लोग मुझे कहते थे " कि मैं बहुत ही  बहुत छोटी हूं। उन्होंने स्टेटमेंट में आगे लिखा, मैं आगे भी सीमाओं को तोड़ती रहूंगी ओरिजन टैलेंट को मौका देती रहूंगी, और वह प्यार जो मुझे मिलता है वह देश को देना चाहती हैं"।

दोस्तों मेरे द्वारा दी गई एकता कपूर के बारे में जानकारी अगर आपको अच्छी लगी हो तो, यार प्लीज इसे शेयर और मेरे ब्लॉक को सब्सक्राइब जरूर कर दे जिससे कि मेरा मोटिवेशन बना रहेगा। थैंक यू।









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राकेश रोशन की जीवनी। Biography of Rakesh Roshan!

सलमान खान की जीवनी, salman khan,

Nawazuddin siddiqui movies list in Hindi ।