Biography of Tapsee pannu in Hindi । तापसी पन्नू की जीवनी।

Tapsee pannu 


                   तापसी पन्नू

  1. परिवारिक जीवन 
  2. पढ़ाई 
  3. मॉडलिंग 
  4. उपलब्धियां 
  5. कोर्स /ट्रेनिंग 
  6. अभिरुचि 
  7. फ़िल्में 

            परिवारिक जीवन

तापसी पन्नू का जन्म 1 अगस्त 1987 को नई दिल्ली में हुआ। तापसी पन्नू के पिता का नाम दिलमोहन सिंह और माता का नाम निर्मलजीत है। वे पंजाबी है।

तापसी पन्नू के पिता सेवानिवृत्त बिजनैस मेन
है। और इनकी माँ घर संभालती है, परिवार मे ये दो बहने है, बहन का नाम सगुन है। वह भी फ़िल्मों मे आने वाली है,

                      पढ़ाई

तापसी पन्नू के पिता वैसे तो पंजाब से है लेकिन उनकी जॉब दिल्ली मे थी, इसलिए तापसी पन्नू की पढाई दिल्ली मे अशोक विहार के "माता जय कोर पब्लिक स्कूल" से शिक्षा  प्राप्त की, और "बहादुर इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी" से कंप्युटर साइंस इंजीनियरिंग मे स्नातक किया। तापसी पन्नू
इंजीनियर बनना चाहती थी। 

                 मॉडलिंग

जब तापसी पन्नू कॉलेज गई तब इनको लगा कि मैं दिखने मे अच्छी खासी दिखती हू, तो उस समय फेसबुक आ गया था तो तापसी पन्नू ने अपनी फोटो फेसबुक पर डालना शुरू कर दिया, और लोगों के जवाब आने सुरु हो गए थे।

तापसी ने एक फोटोग्राफर से बात की और अपनी फोटो खिंचवा ली और मॉडलिंग के लिए दे दी। ऐसे तापसी पन्नू ने मॉडलिंग सुरु किया।

                  उपलब्धियां 

तापसी पन्नू ने 2008 मे फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में "पैन्टालुन फेमिना मिस फैृश फेस" जीता। फिर "सफ़ी फेमिना ब्यूटीफुल स्कीन" भी जीता। एक मॉडल के तोर पर
तापसी पन्नू को काफी एड मिलने लगे। इस तरह तापसी पन्नू को को किसी ने फ़िल्मों में लॉन्च नहीं किया बल्कि अपने बलबूते पर वह यहा तक आई है। यही नहीं तापसी पन्नू
"बैडमिंटन प्रीमियर लीग टीम पुणे एस-7" 
की मालकिन भी है, वह अपने पैसों को खुद इन्वेस्ट करती है। 
2018 की 100 भारतीय प्रभावशाली लोगों की सूची में फोर्ब्स ने तापसी पन्नू को सामिल किया। 
तो दोस्तों आप भी किसी मोड़ पर निराश मत हो और लगातार कोशिश करते रहो एक दिन सफलता जरूर मिलेगी।

                   कोर्स /ट्रेनिंग

तापसी पन्नू ने कभी भी किसी भी इंस्टिट्यूट से कोई ट्रेनिंग नहीं ली। तापसी पन्नू ने सिर्फ मॉडलिंग की ओर इस फिल्ड मे आ गई,
तापसी पन्नू ने जो सीखा है, वह स्टेज पर ही सीखा है, वे कहती हैं कि कभी ऐक्टर ने उन्हें कुछ सिखाया नहीं है, हाँ डायरेक्टर से जरूर सीखने को मिला। 

जब तापसी पन्नू ने अमिताभ बच्चन के साथ पिंक फिल्म की थी तब अमिताभ बच्चन को देखकर और उनकी एनर्जी को देखकर तापसी पन्नू को अच्छा लगा और वह और अच्छा करने की तमन्ना करने लगी। 

इस तरह इर्द - गिर्द के लोगों से ऐक्टिंग सीखी और आज वह कहा है आपको मालूम है तो दोस्तों आप भी सभी जो आपके आस- पास है उनसे आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। 

                   अभिरुचि 

तापसी पन्नू की अभिरूचि मैथ्स मे बहुत अच्छी है। 
लेकिन अब सिर्फ वे स्क्रिप्ट पढ़ पाती है। 
तापसी पन्नू को लोगों से बात करने मे मज़ा आता है 

                      फ़िल्में 

तापसी पन्नू ने साऊथ की फिल्मों से अपना करियर सुरु किया था, और आज वह बॉलीवुड मे धमाका मचा रही है। 

तापसी पन्नू ने तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी फ़िल्मों मे काम किया है। 
तापसी पन्नू की पहली फिल्म धनुष के साथ 
आडूकलाम तमिल फिल्म से डेब्यू की, और वो फिल्म हिट रहीं। उस फिल्म ने उस साल छः नैशनल अवार्ड जीते।  
इस तरह तापसी पन्नू आगे बड़ती रही। और फिर 2013 मे हिन्दी सिनेमा मे चशमेबदुर से डेब्यू किया। 

2015 में नीरज पांडे की फिल्म बेबी मे अक्षय कुमार के साथ काम किया। लोगों को इस फिल्म ने बहुत पसंद किया। 

2016 में तापसी पन्नू ने अमिताभ बच्चन के साथ पिंक फिल्म मे काम किया। 

2017 मै अक्षय कुमार और मनोज वाजपेयी के साथ नाम शबाना फिल्म मे काम किया। 
2017  में जुड़वा - 2 मे भी काम किया। 

2018  में सूरमा और मुल्क मे काम किया। 

2019 में मिशन मंगल मे काम किया। 

इस तरह तापसी पन्नू की ये चुनिन्दा फ़िल्में थी जिनमे तापसी पन्नू ने बहतरीन काम किया ओर उसकी बदोलत पूरी दुनिया उनको जानती है। 

अगर दोस्तों आपको भी कुछ करना है तो आप भी तापसी पन्नू की तरह काम करते रहिए। एक दिन सफ़लता आपके कदंब चूम कर रहेगी। 
अगर दोस्तों आपको कुछ सीखने को मिला या जानने को तो कमेन्ट करे अगर अच्छा लगा तो भी हमे बताये और हमारे ब्लॉग को शेयर करते रहे। 

                   जय हिंद 






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

राकेश रोशन की जीवनी। Biography of Rakesh Roshan!

सलमान खान की जीवनी, salman khan,

Nawazuddin siddiqui movies list in Hindi ।